अग्निशमन विभाग ने टुंडे कबाबी की अलीगंज शाखा में अग्नि सुरक्षा कमियां पाईं, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के बाद भी संचालन पर उठे गंभीर सवाल l
लखनऊ / शनिवार, 01 अगस्त 2026..............
यूपी की राजधानी लखनऊ के कपूरथला रोड स्थित टुंडे टावर्स में मो. उसमान, मो. सलमान, तौसीफ जहां द्वारा संचालित टुंडे कबाबी एक बार फिर नकारात्मक चर्चा में है। अग्नि सुरक्षा को लेकर लब्धप्रतिष्ठित समाजसेविका और आरटीआई कार्यकत्री राजाजीपुरम निवासी उर्वशी शर्मा द्वारा की गई शिकायत पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा उपलब्ध कराए गए निस्तारण में यह दर्ज किया गया है कि विभागीय निरीक्षण के दौरान भवन में मानकानुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं पाई गईं। इसके बाद भवन स्वामी और प्रबंधक को उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा अधिनियम 2022 एवं नियमावली 2024 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निस्तारण के अनुसार निर्धारित अवधि में आवश्यक अनुपालन न होने पर भवन का लाइसेंस निरस्त किए जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को भी संस्तुति भेजी जा चुकी है ।
शिकायतकर्ता उर्वशी ने अब मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पुनः प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि विभाग के अपने अभिलेखों में गंभीर अग्नि सुरक्षा कमियां दर्ज होने तथा लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति किए जाने के बाद भी यदि प्रतिष्ठान का संचालन जारी है तो यह सार्वजनिक सुरक्षा का गंभीर विषय है। शिकायत में तत्काल पुनः संयुक्त निरीक्षण कराने, वर्तमान स्थिति का सत्यापन करने, सभी कमियों के पूर्ण अनुपालन तक प्रतिष्ठान को सील कर संचालन बंद कराने तथा संबंधित उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की गई है ।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हालिया अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं के बाद अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर जनहानि का कारण बन सकती है। ऐसे में विभागीय निष्कर्षों के अनुरूप प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई किया जाना जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है ।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि अग्निशमन विभाग अपने पूर्व निरीक्षण और निस्तारण में दर्ज तथ्यों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई करता है तथा संबंधित प्रतिष्ठान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाता है या नहीं ।
बकौल उर्वशी अग्निशमन महकमे की यह कार्रवाई पीत पत्रकारिता में लिप्त उन सभी पत्रकारों के मुंह पर कालिख पोत रही है जो मो. उसमान, मो. सलमान, तौसीफ जहां के टुकड़ों के एवज में आये दिन टुंडे की तारीफ के पुलिंदे बांधते दिखाई देते रहते हैं l उर्वशी का यह भी कहना है कि अग्निशमन महकमे की यह कार्रवाई लखनऊ के उस “दल्ला गैंग” के सदस्यों के मुंह पर भी कालिख पोत रही है जो मो. उसमान, मो. सलमान, तौसीफ जहां जैसों के टुकड़ों के एवज में टूलकिट की तरह सोशल मीडिया पर टुंडे जैसों की तारीफों के साथ-साथ टुंडे जैसों के खिलाफ शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं को झूंठा बदनाम करने की मुहिम चलाते हैं l


No comments:
Post a Comment